देश की खबरें | जयपुर साहित्य महोत्सव 19 से 28 फरवरी के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर साहित्य महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन 19 से 28 फरवरी के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, छह फरवरी जयपुर साहित्य महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन 19 से 28 फरवरी के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दुनियाभर में सबसे अधिक खरीदी गईं पुस्तकों में शुमार ''द क्यूरियरस इंसिडेंट ऑफ द डॉग इन द नाइट टाइम'' लिखने वाले मशहूर लेखक तथा कवि मार्क हैडन इस पुस्तक को लिखने के लिये मिली प्रेरणा के बारे में बताएंगे।

महोत्सव में प्रख्यात लेखक फिलिप पुलमैन वैकल्पिक वास्तविकता के अपने विचार व्यक्त करेंगे। एक अन्य सत्र में दो बेहतरीन उपन्यासों की लेखिका दीपा अनपरा और एनी जैदी भारतीय समाज में व्याप्त असमानता तथा अलगाव पर बात करते हुए अपनी लेखनी के बारे में बताएंगी।

आयरलैंड के महानतम जीवित उपन्यासकार कोल्म तोबिन अपनी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक 'द मास्टर' को लेकर आयोजित एक सत्र में दर्शकों को अपने लेखन के सफर से रूबरू कराएंगे।

इस समारोह में मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और प्रसिद्ध लेखिका और स्तंभकार शोभा डे के बीच एक विशेष बातचीत भी होगी, जिसमें चोपड़ा की आत्मकथा 'अनफिनिश्ड' पर चर्चा की जाएगी।

लेखिका तथा जेलएफ की सह-निदेशक नमिता गोखले ने कहा, ''जयपुर साहित्य महोत्सव 2021 का कार्यक्रम तैयार करना बेहद खुशी की बात है। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और वर्तमान तथा अतीत के दृष्टिकोण के माध्यम से भविष्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं। डिजिटल और गैर-डिजिटल माध्यमों तक पहुंच ने हमारे लिये संभावनाओं के नए द्वार खोल दिये हैं।''

लेखक और जेएलएफ के सह-निदेशक विलियम डेलरिम्पल ने कहा, ''जयपुर कार्यक्रम 2021 इस बार ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। हमने महामारी के बीच जिस तरह कार्यक्रम का प्रबंध किया है, उसे सलाम करता हूं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\