देश की खबरें | जहांगीरपुरी हिंसा : अदालत ने पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत की अ‍वधि आठ दिनों के लिए बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उन पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि आठ दिनों के लिए बढ़ा दी, जिनके खिलाफ 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उन पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि आठ दिनों के लिए बढ़ा दी, जिनके खिलाफ 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हिंसा के कथित ‘मुख्य साजिशकर्ता’ अंसार के अलावा सोनू, सलीम, अहीर और दिलशाद को उनकी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मयंक गोयल के सामने पेश किया गया, जिन्होंने पांचों को आठ दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया। सोनू को हिंसा से जुड़े एक वीडियो में गोली चलाते देखा गया था।

इस बीच, अदालत ने आरोपी सांवर कालिया, सद्दाम खान, अनवर, चांद और सलमान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। पुलिस ने अदालत को इन सभी के फरार होने की जानकारी दी थी।

अदालत ने कहा, “आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जाता है। उन्हें एक मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए।”

बहस के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से आगे की पूछताछ करना और सभी सह-आरोपियों का एक-दूसरे के आमना-सामना कराना जरूरी है।

पुलिस ने कहा कि घटना की कड़ियों को जोड़ने, हर आरोपी की भूमिका समझने, कथित अपराध में इस्तेमाल अवैध हथियारों का स्रोत जानने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरोपियों की हिरासत जरूरी है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा, “अपराध में शामिल सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जरूरत है।”

अदालत ने मामले के चार आरोपियों-अक्सर, मोहम्मद अली, गुलाम रसूल और शेख हामिद को 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में बीते शनिवार हनुमान चालीसा के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें छिड़ गई थीं, जिसमें आठ पुलिकर्मियों सहित कुल नौ लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड