देश की खबरें | ‘जहांपनाह’ लोगों के पास के भी ऐसी सुविधाएं नहीं होंगी जो केजरीवाल के पास थी: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास पर गर्म सीटों की सुविधा वाले ‘स्मार्ट शौचालय’ से लेकर मसाज वाली कुर्सी और बेहद महंगे तथा आरामदेह सोफे तक का इस्तेमाल किया जो पुराने जमाने के ‘जहांपनाह’ लोगों को भी नसीब नहीं था।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास पर गर्म सीटों की सुविधा वाले ‘स्मार्ट शौचालय’ से लेकर मसाज वाली कुर्सी और बेहद महंगे तथा आरामदेह सोफे तक का इस्तेमाल किया जो पुराने जमाने के ‘जहांपनाह’ लोगों को भी नसीब नहीं था।

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कथित तौर पर ‘करोड़ों रुपये खर्च कर’ आलीशान जीवन जीने को लेकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास से अपने साथ ले जाए गए ‘रिमोट नियंत्रित टोटो स्मार्ट कमोड’ को लौटा देना चाहिए ताकि लोग उसे देख सकें।

पात्रा ने मीडिया में आई कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जब बंगला खाली कर रहे थे तो वह अपने साथ ‘टोटो कमोड’ लेकर गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तो आप राजा महाराजा हैं और सीट के तापमान को नियंत्रित करने वाला रिमोट आपके पास है। मगर जब जनता वोट डालेगी तो रिमोट कंट्रोल का तापमान उसके हाथ में रहेगा। और मैं गारंटी दे रहा हूं... तब जनता का तापमान इतना गर्म होगा कि जनता आपको तवे पर बैठाएगी और वह इतना गर्म होगा...।’’

भाजपा के आरोप पर आप पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा यह बंगला रख सकती है और इसे अपने किसी भी नेता को आवंटित कर सकती है।

आप नेता ने भाजपा द्वारा लगाए गए इसी तरह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था, ‘‘हमें घर, बंगले या कार की परवाह नहीं है। हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे, भले ही हमें सड़क से काम करना पड़े।’’

पात्रा ने सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केजरीवाल ने 2013 में एक हलफनामे में कहा था कि वह लाल बत्ती लगे वाहन में यात्रा नहीं करेंगे, कोई भी सुरक्षा कवर स्वीकार नहीं करेंगे और किसी भी बंगले में नहीं जाएंगे।’’

सांसद ने दावा किया कि लेकिन केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर सामानों की जो सूची लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयार की है और जिसका जिक्र मीडिया की विभिन्न खबरों में किया गया है, ‘‘उससे तो लगता है जहांपनाह लोगों के पास भी ऐसी सुविधा नहीं होगी, जो केजरीवाल जी के पास थी’’।

पीडब्ल्यूडी की सूची का हवाला देते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के ‘शीश महल’ में 5.60 करोड़ रुपये के पर्दे, 64 लाख रुपये के टीवी सेट, 10 लाख रुपये का एक ‘रिक्लाइनर सोफा’, चार लाख रुपये की फुल बॉडी मसाज चेयर और 19.5 लाख रुपये की एलईडी स्मार्ट ट्यूनेबल लाइट तथा कई अन्य कीमती सामान थे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केजरीवाल के पास जो सामान सबसे ज्यादा था, वह 10-12 लाख रुपये के सात 'टोटो स्मार्ट कमोड' थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टोटो शौचालय रिमोट-नियंत्रित है। आप इसके कवर (ढक्कन) और सीट को खोलने के लिए बटन दबाएं... रिमोट का उपयोग करके, कोई भी सीट के तापमान को नियंत्रित कर सकता है। इसमें ड्रायर, यूवी क्लीनर और पानी का तापमान नियंत्रक भी है।’’

मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा, ‘‘आप यह कमोड लेकर चले गए। एक टोंटी लेकर चला गया। आप टोटो वापस करिए... आज पूरा हिंदुस्तान टोटो को देखना चाहता है। पूरा हिंदुस्तान जानना चाहता है कि ये आम आदमी वाले कितने खास हैं।’’

एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि यह विषय हास्यास्पद लग सकता है लेकिन बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह आम आदमी पार्टी के दो पक्षों को दर्शाता है। खासकर वैसे लोगों के लिए जो खुद को आम आदमी बताते थे। भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है और वह इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दल के रूप में आप के इस चेहरे को बेनकाब करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\