जरुरी जानकारी | जागरण प्रकाशन का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में मामूली बढ़कर 41.64 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदी दैनिक समाचार-पत्र दैनिक जागरण की प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 41.64 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर हिंदी दैनिक समाचार-पत्र दैनिक जागरण की प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 41.64 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 41.51 करोड़ रुपये रहा था।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय सितंबर तिमाही में 2.66 प्रतिशत गिरकर 446.5 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 458.73 करोड़ रुपये थी।

जेपीएल का कुल खर्च समीक्षाधीन तिमाही में 2.14 प्रतिशत घटकर 411.24 करोड़ रुपये रहा है।

मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल से इसकी आय सितंबर तिमाही में 347.63 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में कंपनी को एफएम रेडियो कारोबार से 54.82 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

अनुराग अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी