जरुरी जानकारी | जैगल का आईपीओ 14 सितंबर को, मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओसियन सर्विसेज का 564 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

मुंबई, 11 सितंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओसियन सर्विसेज का 564 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

आईपीओ के अंतर्गत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों व कुछ बाहरी निवेशकों ने 174 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत रखे हैं।

निर्गम के बाद प्रवर्तक/प्रवर्तक संस्थाओं के पास लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी (चुकता शेयर पूंजी का) होगी।

वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की आय 370 करोड़ रुपये रही थी जबकि शुद्ध लाभ 40 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कारोबार 550 करोड़ रुपये रहा। जबकि उसका शुद्ध लाभ 23 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now