देश की खबरें | जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृतसर में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, एक मार्च पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है।
जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमृतसर की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने अवैध हथियार तस्करी के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया और जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया।’’
उन्होंने बताया कि उसके पास से गोला-बारूद सहित .32 बोर की छह पिस्तौल बरामद की गईं।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद हथियार मध्यप्रदेश से पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करने के लिए तस्करी करके लाए गए थे।’’
यादव ने बताया कि अवैध हथियार के धंधे में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)