खेल की खबरें | जगदीशन के नाबाद 155 रन, तमिलनाडु के पांच विकेट पर 286 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु ने सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन के नाबाद 155 रन की बदौलत शुक्रवार को यहां रेलवे के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच में स्टंप तक पांच विकेट गंवाकर 286 रन बनाये।

कोयंबटूर, 19 जनवरी तमिलनाडु ने सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन के नाबाद 155 रन की बदौलत शुक्रवार को यहां रेलवे के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच में स्टंप तक पांच विकेट गंवाकर 286 रन बनाये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की शुरूआत अच्छी नहीं रही, उसने विमल कुमार (शून्य) का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया।

फिर जगदीशन और बी सचिन (33 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर पारी को संभाला। पर आकाश पांडे ने सचिन को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।

तमिलनाडु ने चौथा विकेट 130 रन पर गंवाया। इसके बाद जगदीशन को भूपति कुमार (67 रन) का अच्छा साथ मिला जिससे इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए मिलकर 142 रन की भागीदारी निभायी।

जगदीशन ने जैसे ही अपना सैकड़ा पूरा किया, भूपति को मोहम्मद सैफ ने आउट कर दिया।

पांडे ने रेलवे के लिए दो विकेट चटकाये।

मैसूर में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में गोवा ने स्नेहल कौथांकर की 83 रन की सयंमित पारी से कर्नाटक के खिलाफ स्टंप तक आठ विकेट गंवाकर 228 रन बना लिये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली गोवा ने 45 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। पिछले मैच में 197 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज सूयश प्रभुदेसाई 27 रन पर आउट हो गये।

फिर कौथांकर और कप्तान दर्शन मिसाल (39 रन) ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी की। लेकिन रोहित कुमार ने कप्तान को आउट कर दिया जिससे यह जोड़ी स्टंप तक टिकने में विफल रही।

विजयकुमार विशाक और रोहित ने मेजबानों के लिए तीन तीन विकेट झटके।

चंडीगढ़ में चंडीगढ़ बनाम गुजरात और मोहाली में पंजाब बनाम त्रिपुरा ग्रुप सी के दो अन्य मैच खराब रोशनी के कारण शुरू नहीं हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड