खेल की खबरें | जगदीशन का दोहरा शतक, तमिलनाडु ने बनाये 489 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन की नाबाद 248 रन की पारी की बदौलत रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाकर स्टंप तक रेलवे के 126 रन तक दो विकेट झटक लिये।

कोयंबटूर, 20 जनवरी तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन की नाबाद 248 रन की पारी की बदौलत रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाकर स्टंप तक रेलवे के 126 रन तक दो विकेट झटक लिये।

पांच विकेट पर 286 रन से आगे खेलने उतरे तमिलनाडु के लिए जगदीशन ने कल के अपने स्कोर में 45 रन और जोड़कर प्रथम श्रेणी में अपना दोहरा शतक पूरा किया।

जगदीशन को दूसरे छोर पर अच्छा साथ नहीं मिला जिससे उन्होंने 45 रन और जोड़े। लेकिन दूसरे छोर पर खिलाड़ियों के आउट होने से तमिलनाडु की पारी खत्म हो गयी।

रेलवे के लिए आकाश पांडे ने तीन विकेट झटके।

स्टंप तक रेलवे के लिए प्रथम सिंह 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। रेलवे ने सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी (16) और विवेक सिंह (11) को सस्ते में गंवा दिया।

मैसूर में गोवा को पहली पारी में 321 रन पर समेटने के बाद कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल (114) और देवदत्त पडीक्कल (101) के शतकों से स्टंप तक चार विकेट पर 251 रन बना लिये।

गोवा ने सुबह आठ विकेट पर 228 रन से खेलना शुरू किया और अर्जुन तेंदुलकर (53 रन) आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे। टीम के लिए स्नेहल कौथांकर (83) उनके शीर्ष स्कोरर रहे।

विजयकुमार विशाक, एम वेंकटेश और रोहित कुमार को तीन तीन विकेट मिले।

चंडीगढ़ में गुजरात ने चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 86 रन बना लिये। खराब रोशनी के कारण इस मैच में पहले दिन का खेल नहीं हो सका था।

मेजबान टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और गुजरात के 19 रन पर दो विकेट झटक लिये। जगजीत सिंह ने सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचाल (05) और उर्विल पटेल (14) दोनों को आउट किया।

मोहाली में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में त्रिपुरा ने स्टंप तक पंजाब के 78 रन तक सात विकेट झटक लिये। पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण नहीं हो पाया था।

पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (21) और नेहाल वढेरा (33) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

त्रिपुरा के लिए मनिशंकर मुरासिंह और राणा दत्ता ने दो दो विकेट झटके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस