खेल की खबरें | अय्यर ने कहा, संयम और लंबे प्रारूप में खेलने की क्षमता बढ़ाने पर काम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीठ की सर्जरी के बाद लंबे प्रारूप में खेलने के लिए संयम और लचीलापन लाने पर कड़ी मेहनत करने वाले मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की इच्छा व्यक्त की।

मुंबई, 19 अक्टूबर पीठ की सर्जरी के बाद लंबे प्रारूप में खेलने के लिए संयम और लचीलापन लाने पर कड़ी मेहनत करने वाले मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की इच्छा व्यक्त की।

बार बार पीठ की चोट से जूझने वाले इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल सर्जरी करवाई थी। लगभग तीन साल पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले अय्यर ने महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मैच के दौरान लाल गेंद के क्रिकेट में शतक बनाया। उनका अंतिम प्रथम श्रेणी शतक नवंबर 2021 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था।

अय्यर ने दिन का खेल समाप्त होने पर पत्रकारों से कहा, ‘‘बहुत लंबे समय के बाद वापसी करना विशेष लगता है। मैं अपनी चोटों के कारण थोड़ा निराश महसूस कर रहा था, लेकिन अब बहुत लंबे समय के बाद शतक बनाना बहुत अच्छा अहसास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वापसी के लिए पूरी तरह से उत्सुक हूं। लेकिन जैसा कि हम कहते हैं नियंत्रण में रहने वाली चीजों पर नियंत्रण रखें। मेरा काम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है और जितना संभव हो सके उतना क्रिकेट खेलना है। साथ ही यह भी ध्यान रखता है कि शरीर की फिटनेस कायम रहे। ’’

अय्यर को इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की केंद्रीय अनुबंध सूची से भी हटा दिया गया था। उन्होंने आखिरी बार फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लिया था। हालांकि उन्होंने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लिया था।

वह टेस्ट में खेलने के उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं टेस्ट में खेलने के लिए बेताब हूं। तभी मैं खेल रहा हूं, मेरा मतलब है कि अगर ऐसा नहीं होता तो मैं कोई कारण देखकर बैठ सकता था। ’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल