देश की खबरें | सशस्त्र बलों के लिए यह उठ खड़े होने का समय है : सीडीएस ने कोविड महामारी की स्थिति पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को सशस्त्र बलों का आह्वान किया कि वे उठ खड़े हों और महामारी से निपटने तथा समयबद्ध तरीके से बीमारी की रोकथाम से संबंधित सुविधाएं उत्पन्न करने में नागरिक प्रशासन की मदद करें।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को सशस्त्र बलों का आह्वान किया कि वे उठ खड़े हों और महामारी से निपटने तथा समयबद्ध तरीके से बीमारी की रोकथाम से संबंधित सुविधाएं उत्पन्न करने में नागरिक प्रशासन की मदद करें।

जनरल रावत ने अपने संदेश में कहा कि इस परिस्थिति में समय पर मदद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के लिए यह उठ खड़े होने तथा समयबद्ध तरीके से कोविड रोकथाम संबंधी सुविधाएं उत्पन्न करने में नागरिक प्रशासन की मदद करने का समय है।’’

सीडीएस ने कहा, ‘‘वर्दीधारी हमारे स्त्री-पुरुषों में हर जगह हर समय बाधाओं को तोड़ने और आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति तथा समर्पण भाव है।’’

जनरल रावत का यह संदेश ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कर सकते हैं और हम करेंगे, आगे बढ़ें, अभी हमें लंबी यात्रा तय करनी है।’’

सेना के तीनों अंग और रक्षा मंत्रालय की विभिन्न शाखाएं महामारी से निपटने के लिए कई कदम उठा रही हैं।

भारतीय वायुसेना खाली ऑक्सीजन टैंकरों और कंटेनरों को फिलिंग स्टेशनों तक पहुंचाने तथा कोविड अस्पतालों के लिए आवश्यक दवाएं और उपकरण पहुंचाने के काम में लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान