खेल की खबरें | जब कप्तान आपको स्वाभाविक खेल दिखाने को कहे तो अच्छा लगता है : गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के सहयोग से खुश हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट दी ।

गुवाहाटी, 11 जनवरी भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के सहयोग से खुश हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट दी ।

रोहित ने पारी की शुरूआत के लिये ईशान किशन पर गिल को तरजीह दी और इस युवा बल्लेबाज ने 60 गेंद में 70 रन बनाकर उनके भरोसे को सही साबित कर दिखाया ।

गिल ने कहा ,‘‘ जब आपका कप्तान आपका साथ देता है तो अच्छा लगता है । अभ्यास सत्रों में भी हमने यही बात की कि मुझे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना है । मैं उस लय को कायम रखना चाहूंगा ।’’

गिल ने 2022 में 12 पारियों में 638 रन बनाये जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं ।

शीर्षक्रम में रोहित के साथ तालमेल पर उन्होंने कहा ,‘‘ हमने मुख्य रूप से टेस्ट में बल्लेबाजी की है ।उसके साथ बल्लेबाजी करके अच्छा लगता है ।हम यही बात करते हैं कि किस बल्लेबाज को निशाना बनाना है और रन कैसे तेजी से बनाने हैं ।’’

शतक से चूकने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर मैं निराश हूं कि 70 रन पर आउट हो गया । मैने बड़ी पारी खेलने के लिये काफी मेहनत की थी । मैं 20वें ओवर में आउट हो गया जबकि उसके बाद 30 ओवर और खेलने थे ।’’

जवाब में श्रीलंका ने सात विकेट 179 रन पर गंवा दिये थे लेकिन दासुन शनाका ने नाबाद 108 रन बनाकर स्कोर आठ विकेट पर 306 रन तक पहुंचाया ।

इसके लिये ओस को जिम्मेदार ठहराते हुए गिल ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि गेंदबाजी चिंता का सबब है । हमने अच्छी गेंदबाजी की और उनके आठ विकेट लिये । ओस भी थी जिससे गेंदबाजी आसान नहीं थी । युजी और अक्षर दोनों ने च्छी गेंदबाजी की लेकिन कई बार गेंद गीली होने से परेशानी आती है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल