खेल की खबरें | यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था: सिराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लुत्फ उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट चटकाने की उपलब्धि को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया।

बर्मिंघम, चार जुलाई भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लुत्फ उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट चटकाने की उपलब्धि को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया।

सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच पर भारत की पकड़ मजबूत है।

जेमी स्मिथ (207 गेंदों पर 184 रन नाबाद) और हैरी ब्रूक (234 गेंदों पर 158 रन) के आक्रामक शतकों से इंग्लैंड मैच में तेजी से वापसी कर रहा था लेकिन सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सिराज ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से (ऐसे प्रदर्शन का) इंतजार कर रहा था। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन विकेट नहीं मिल रहे थे। यहां छह विकेट लेना बहुत खास है।’’

सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट चटकाये जिससे इंग्लैंड की आधी टीम महज 84 रन पर पवेलियन में थी।  ब्रुक और स्मिथ ने इसके बाद हालांकि 368 गेंदों में 303 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की शानदार वापसी कराई।

हैदराबाद के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और इंग्लैंड भारत के विशाल 587 रनों के जवाब में 407 रन पर ऑल आउट हो गया।

सिराज ने कहा कि विकेट बहुत धीमी थी इसलिए अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण था।

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बहुत धीमी थी, लेकिन जब आपको आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा लक्ष्य बहुत ज्यादा बस सही दिशा में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था। मेरी मानसिकता कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन नहीं देने की थी।’’

इस टेस्ट के लिए बुमराह को आराम दिए जाने के कारण, सिराज ने एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीम में उनके साथ आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध के लिए भी ऐसा ही है, इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाये रखनी होती है।

बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी करते समय अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा, ‘‘मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\