खेल की खबरें | इस हार को पचा पाना मुश्किल: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां काफी अच्छी स्थिति में होने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन की हार के बाद कहा कि इस हार को पचा पाना मुश्किल है।

दुबई, 21 सितंबर पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां काफी अच्छी स्थिति में होने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन की हार के बाद कहा कि इस हार को पचा पाना मुश्किल है।

पंजाब की टीम को अंतिम ओवर में सिर्फ चार रन की दरकार थी और उसके आठ विकेट शेष थे लेकिन कार्तिक त्यागी (29 रन पर दो विकेट) के ओवर में सिर्फ एक रन बना।

राहुल ने हार के बाद कहा, ‘‘इस हार को पचा पाना मुश्किल है। हमें दबाव से बेहतर तरीके से निपटने की जरूरत है। इस हार को पचा पाना मुश्किल है क्योंकि हमने अपनी पिछली गल्तियों से सबक नहीं सीखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दुर्भाग्यशाली रहे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के हाथों में नहीं पहुंची। लेकिन हमने गेंद से अंतिम ओवरों में अच्छी वापसी की।’’

रॉयल्स के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल (43 गेंद में 67 रन, सात चौके, दो छक्के) और कप्तान लोकेश राहुल (33 गेंद में 49 रन, चार चौके, दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 120 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 183 रन ही बना सकी। पूरन और ऐडन मार्कराम (नाबाद 26) ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को जीत की दहलीज पर ले गए लेकिन जीत नहीं दिला सके।

रॉयल्स ने युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (36 गेंद में 49 रन, दो छक्के, छह चौके) और महिपाल लोमरोर (17 गेंद में 43 रन, चार छक्के, दो चौके) की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड