खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच और आर्यना सबालेंका को आईटीएफ विश्व चैंपियन पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहते हुए सत्र का अंत किया। उन्होंने इस सत्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन के खिताब जीतकर अपने कुल ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या 24 पर पहुंचाई। वह विंबलडन में उपविजेता रहे थे।
जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहते हुए सत्र का अंत किया। उन्होंने इस सत्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन के खिताब जीतकर अपने कुल ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या 24 पर पहुंचाई। वह विंबलडन में उपविजेता रहे थे।
जोकोविच ने आठवीं बार आईटीएफ विश्व चैंपियन का पुरस्कार हासिल किया और यह भी रिकॉर्ड है।
सबालेंका ने पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। वह अमेरिकी ओपन में उपविजेता रही जबकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
वह सितंबर में पहली बार अपने करियर में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। उन्होंने सत्र का अंत इगा स्वियातेक के बाद दूसरे नंबर पर रहते हुए किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)