जरुरी जानकारी | आईटीसी होटल्स की पांच वर्षों में होटल की संख्या 200 के पार पहुंचाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड के होटल कारोबार के अलग होने के बाद बनी नई इकाई आईटीसी होटल्स ने कहा कि वह अगले पांच साल में होटल की संख्या 200 से अधिक पहुंचाने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड के होटल कारोबार के अलग होने के बाद बनी नई इकाई आईटीसी होटल्स ने कहा कि वह अगले पांच साल में होटल की संख्या 200 से अधिक पहुंचाने की योजना बना रही है।

आईटीसी होटल्स का शेयर बुधवार को घरेलू बाजारों में सूचीबद्ध हुआ।

आईटीसी होटल्स वर्तमान में 90 से अधिक स्थानों पर 13,000 से अधिक कमरों के साथ 140 से अधिक होटल का संचालन करती है।

आईटीसी होटल्स ने कहा, ‘‘ नियोजित विकास और आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शून्य ऋण बही-खाते और 1,500 करोड़ रुपये की नकदी/नकद समतुल्य के साथ शुरुआत करते हुए, आईटीसीएचएल अब शेयर बाजारों पर कारोबार के लिए सूचीबद्ध है।’’

आईटीसी लिमिटेड के पास आईटीसीएचएल में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा शेयरधारकों के बीच वितरित की गई है।

एनएसई में सूचीबद्ध कार्यक्रम में आईटीसी होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा, ‘‘ आज वास्तव में आईटीसी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पल है। आईटीसी होटल्स का सूचीबद्ध होना न केवल आईटीसी समूह के होटल व्यवसाय के लिए एक नया अध्याय है, बल्कि सभी पक्षों के लिए स्थायी मूल्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक साहसिक कदम है। जैसा कि आईटीसी होटल्स इस नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, यह स्थिरता व समावेश के अपने दृष्टिकोण में निहित रहते हुए होटल क्षेत्र नए वैश्विक मानक हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

आईटीसी का होटल कारोबार एक जनवरी 2025 को अलग हुआ। इसकी रिकॉर्ड तिथि छह जनवरी तय की गई। इस कदम से आईटीसी होटल्स मूल इकाई से अलग हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)