Italy: मशीन से हाथ कटने के बाद उपचार नहीं मिलने से भारतीय मजदूर की मौत

इटली में 31 वर्षीय एक भारतीय मजदूर का हाथ एक भारी मशीन की चपेट में आकर कट जाने के बाद उसके नियोक्ता ने उपचार कराने के बजाये उसे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गयी.

(Photo : X)

लंदन/रोम, 21 जून : इटली में 31 वर्षीय एक भारतीय मजदूर का हाथ एक भारी मशीन की चपेट में आकर कट जाने के बाद उसके नियोक्ता ने उपचार कराने के बजाये उसे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गयी. रोम के निकट लाजियो में सब्जी के एक खेत में काम करते हुए सतनाम सिंह का हाथ भारी मशीन में आकर कट गया था. रोम में भारतीय दूतावास ने बुधवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इटली के लैटिना में भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की खबर से वह वाकिफ हैं. दूतावास ने बिना ज्यादा जानकारी दिये हुए कहा, ''हम स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं. परिवार से संपर्क करने और वाणिज्य दूतावास सहायता मुहैया कराने के प्रयास जारी हैं.''

सिंह पंजाब के रहने वाले थे. इटली मीडिया की खबर के मुताबिक, सिंह के नियोक्ता एंटोनेलो लोवेटो ने उन्हें और उनकी पत्नी को एक वैन में बिठाया और उनके घर के नजदीक सड़क किनारे छोड़ दिया. एएनएसए समाचार एजेंसी ने घर के मालिक इलारियो पेपे के हवाले से खबर में बताया, ''हमने सिंह की पत्नी की चीखें सुनीं, जो मदद के लिए पुकार रही थी फिर हमने एक लड़के को देखा, जो उन्हें अपनी बाहों में उठाकर घर के अंदर ले गया.'' उन्होंने बताया, ''हमें लगा कि वह उनकी मदद कर रहा है लेकिन फिर वह भी भाग गया.'' यह भी पढ़ें : योग समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है: प्रतापराव जाधव

पेपे ने कहा, ''मैं उसके पीछे भागा और मैंने उसे वैन में चढ़ते हुए देखा और मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ था और वह उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गया.'' उन्होंने कहा, ''उसने (लड़के) जवाब दिया कि वह (सिंह) नियमित कर्मचारी के तौर पर पंजीकृत नहीं है.'' कटे हुए हाथ को फलों के डिब्बे में रखा गया था. सिंह को डेढ़ घंटे तक उपचार नहीं मिला. उन्हें हवाई मार्ग से रोम के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गयी. लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\