विदेश की खबरें | इटली: मिलान में ऑक्सीजन टैंक ले जा रही वैन में धमाका, चालक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मीडिया के मुताबिक इस हादसे में वैन का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मीडिया के मुताबिक इस हादसे में वैन का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है।

समाचार चैनल स्काई टीजी24 द्वारा प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि इटली की वित्तीय और फैशन राजधानी मिलान के मध्य हिस्से में स्थित पोर्टा रोमाना की तंग गलियों से काले रंग का धुंआ उठ रहा है और आग की लपटों ने नजदीक खड़ी कार और मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि स्कूल सहित नजदीकी इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

मौके पर मौजूद दमकल कर्मी कार्लो कार्डिनाली ने बताया कि वैन का चालक आग बुझाने के दौरान घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आग लगने की वजहों की तत्काल जानकारी नहीं मिली है लेकिन कार्लो का कहना है कि तेजी से आग फैलने की वजह वैन में मौजूद ज्वलनशील सामग्री है व कानून प्रवर्तन एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

मिलान के महापौर जुसेप्पे साला ने स्काई टीजी24 चैनल को बताया कि हादसे के समय नजदीक के प्राथमिक स्कूल और डे केयर परिसर में 200 से 300 बच्चे मौजूद थे जिन्हें बिना देरी किए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\