खेल की खबरें | ओलंपिक चैम्पियन बनना शानदार होगा और आईपीएल की इसमें अहम भूमिका है : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से रोमांचित हैं और उन्होंने कहा कि खेल को ओलंपिक में जगह दिलाने में इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी भूमिका रही है ।

बेंगलुरू, 15 मार्च चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से रोमांचित हैं और उन्होंने कहा कि खेल को ओलंपिक में जगह दिलाने में इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी भूमिका रही है ।

पेरिस ओलंपिक 1900 के बाद पहली बार क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी होगी ।

कोहली ने आरसीबी इनोवेशन लैब टॉक शो में शनिवार को कहा ,‘‘ ओलंपिक चैम्पियन बनना शानदार अनुभव होगा । आईपीएल की इसमें बड़ी भूमिका रही है । इसने क्रिकेट को ऐसे मुकाम पर पहुंचाया कि अब वह ओलंपिक का हिस्सा है । हमारे कुछ खिलाड़ियों के लिये यह बड़ा मौका है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को इसका अनुभव पहली बार होगा । मुझे यकीन है कि हम उस पदक के करीब होंगे । दोनों महिला और पुरूष टीमें ।’’

कोहली 2028 तक 40 बरस के हो जायेंगे और उनका ओलंपिक में खेलना मुश्किल है ।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा ,‘‘ ओलंपिक में , पता नहीं । अगर हम स्वर्ण पदक के लिये खेल रहे हैं तो मैं एक मैच खेलकर , पदक लेकर वापिस लौट आऊंगा । लेकिन मुझे लगता है कि यह खेल के लिये बहुत अच्छी बात है ।’’

कोहली ने यह भी कहा कि महिला प्रीमियर लीग से देश में महिला क्रिकेट में काफी बदलाव आया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब नजरिया बदल गया है । मुझे लगता है कि बाकी खेलों में भी खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं और देश से उनको सराहना भी मिल रही है ।’’

कोहली ने यह भी कहा कि मैदान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते समय भावनाओं में बह जाना उनकी आदत हो गई है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरी आदत है । मैंने इससे कभी इनकार नहीं किया । मेरी प्रतिस्पर्धिता कम नहीं हुई है । आप दिमाग में आक्रामकता रख सकते हैं लेकिन हर बार उसे अभिव्यक्त करना जरूरी नहीं होता जो मैं करता हूं । यह अच्छी बात नहीं है और मुझे खुद अच्छा नहीं लगता । कई लोग इसके लिये आपकी आलोचना करते हैं लेकिन वास्तव में मुझे लगता है कि कहीं ज्यादा लोग हैं जिन्हें अच्छा लगता है जब आप यह करते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\