खेल की खबरें | पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं था: धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं था।

मुंबई, 15 मई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं था।

पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके को तालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटन्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह सीएसके की नौंवी हार थी जिससे टीम नौंवे स्थान पर ही बरकरार है।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अच्छा नहीं था। पहले हाफ में तेज गेंदबाजों को हिट करना मुश्किल था, स्पिनरों के खिलाफ भी ऐसा ही था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की। हम शिवम दूबे को ऊपर भेज सकते थे लेकिन एन जगदीशन को टीम में लाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता। ’’

धोनी ने कहा, ‘‘हम अच्छी अंतिम एकादश उतारने की कोशिश कर रहे हैं और आगामी मैचों में भी ऐसा ही करेंगे। ’’

गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनके खिलाड़ियों का कोर ग्रुप अंतिम लीग चरण के मैच में भी खेलेगा, हालांकि वे पहले ही प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

पंड्या ने कहा, ‘‘अगर किसी खिलाड़ी को आराम चाहिए होगा तो हम देखेंगे, वर्ना हमें लय बनाये रखनी होगी। कोर ग्रुप को ऐसे ही रखना होगा। अगर तेज गेंदबाज आराम चाहते हैं तो हम रोटेट करेंगे, वर्ना अंतिम एकादश ऐसा ही रहेगा। ’’

कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं ठीक कर रहा हूं क्योंकि पिछली फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों को काफी जिम्मेदारी दी जाती थी। इसलिये यहां मैं इस जिम्मेदारी का लुत्फ उठा रहा हूं और इससे मदद मिल रही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड