देश की खबरें | दिल्ली में रविवार सुहाना रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को सूरज निकला एवं अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ दिन सुहाना रहा।

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली में रविवार को सूरज निकला एवं अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ दिन सुहाना रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।

विभाग ने बताया कि शाम साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत रही।

उसने सोमवार की सुबह को धुंध रहने एवं आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 एवं 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के मुताबिक रविवार शाम छह बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 420 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, शनिवार को यह 449 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर पटाखे चलाये जाने, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पांच साल में सबसे खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात को शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड