IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने MS धोनी के बारे में किया बड़ा खुसला, जानें आईपीएल से पहले ऐसा क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2017 सत्र में भारत के महान खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन उन्होंने इस करिश्माई कप्तान से विषम परिस्थितियों में भी शांत रहना सीखा.

Steven Smith

नयी दिल्ली, 29 मार्च  ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2017 सत्र में भारत के महान खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन उन्होंने इस करिश्माई कप्तान से विषम परिस्थितियों में भी शांत रहना सीखा.

स्मिथ ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) की कप्तानी की थी. इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रतिबंध के कारण हिस्सा नहीं लिया था. धोनी इस टीम का हिस्सा थे. यह भी पढ़ें: केएल राहुल पर कप्तानी में खरा उतरने की चुनौती के बीच लखनऊ के लिए राह नहीं होगा आसान, डाले एक नजर टीम की मजबूती, कमजोरियों पर

स्मिथ आईपीएल के आगामी सत्र के दौरान कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे. उनकी कप्तानी में 2017 में आरपीएस की टीम फाइनल में महज एक रन से खिताब जीतने से चूक गयी थी.

आरपीएस की कप्तानी करने और धोनी के साथ अनुभवों को याद करते हुए  स्मिथ ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘ जब मुझे यह बताने के लिए फोन आया कि वे मुझे कप्तान बनाना चाहते हैं, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था. उस सत्र में धोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था. वह बहुत ही अद्भुत थे. आप जानते हैं कि उन्होंने इस दौरान हर तरह से मेरी मदद की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी को कप्तानी करने का अनुभव शानदार था लेकिन यह थोड़ा मुश्किल भी था.’’

उन्होंने बताया, ‘‘ मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि धोनी आईपीएल की शुरुआत से कप्तानी कर रहे थे. जब मुझे इसके बारे में बताया गया तो मैंने पूछा कि क्या आप लोगों ने धोनी से इस बारे में बात की है? धोनी का व्यक्तित्व शानदार है.’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘ उन्होंने हर तरीके से मेरी मदद की और टीम का शानदार तरीके से मार्गदर्शन किया. मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार रहूंगा.’’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ धोनी से मैंने मैच के दौरान दिमाग को शांत रखना सीखा. वह काफी शांत है और भावनाओं को शानदार तरीके से नियंत्रित करता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस