देश की खबरें | कोविड-19 मामलों की निगरानी के लिए आरोग्य सेतु एप्प के साथ आईटी प्रणाली का होगा प्रयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी का दायरा बढ़ाने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने आरोग्य सेतु एप्प को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित एक अन्य प्रणाली के साथ जोड़ने की योजना बनाई है।

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली में कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी का दायरा बढ़ाने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने आरोग्य सेतु एप्प को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित एक अन्य प्रणाली के साथ जोड़ने की योजना बनाई है।

यह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुझावों के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 से मुकाबले के लिए बनाई गई एक योजना का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले स्थानों से हटने पर सहमत हुई भारत और चीन की सेना.

अधिकारियों ने कहा कि संक्रमितों पर निगरानी रखना और उनके संपर्क में आए लोगों का बेहतर तरीके से पता लगाना इस योजना का उद्देश्य है।

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार सभी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और सभी जिलों के निगरानी अधिकारियों को संशोधित योजना से अवगत कराया गया है जिसमें आरोग्य सेतु एप्प के साथ आईटीआईएचएएस (इतिहास) प्रणाली के प्रयोग का सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के केरल में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 152 मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में कहा गया, “नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता वाली समिति के सुझाव के अनुसार आरोग्य सेतु एप्प के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित ‘इतिहास’ प्रणाली के उपयोग से संक्रमितों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सकता है। यह प्रणाली 300 मीटर के क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर संक्रमण के फैलने का अनुमान लगाने में सक्षम है।”

आदेश में कहा गया कि आरोग्य सेतु एप्प को प्रोत्साहित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\