देश की खबरें | सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें।

जयपुर, 23 मार्च कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें।

डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है जिससे किसानों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों, दलितों सहित समाज के सभी वर्ग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने शानदार बजट पेश कर और लोकहित की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। अब संगठन के पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे और प्रत्येक व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सके।’’

डोटासरा ने कहा कि यदि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्धता के साथ संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन तत्परता से करेंगे तो कांग्रेस को 2023 में राज्य की सत्ता में लौटने से कोई ताकत नहीं रोक सकेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कम समय बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की गति बढ़ानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\