देश की खबरें | यह तय करना लोगों का काम है कि कौन तिरंगे के लिए लड़ा और कौन अपने लिए : राज्यवर्धन राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को विनेश फोगाट के नामांकन पर कहा कि यह तय करना लोगों का काम है कि कौन तिरंगे के लिए लड़ा और कौन अपने स्वार्थ के लिए लड़ा।

जयपुर, 11 सितंबर राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को विनेश फोगाट के नामांकन पर कहा कि यह तय करना लोगों का काम है कि कौन तिरंगे के लिए लड़ा और कौन अपने स्वार्थ के लिए लड़ा।

विनेश ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

राज्यवर्धन सिंह ने बुधवार को फोगाट के नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " भारत अपने सैनिकों और खिलाड़ियों का सम्मान इसलिए करता है क्योंकि वो केवल देश के राष्ट्रीय ध्वज के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए तैयार हो जाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब इसमें कौन तिरंगे के लिए लड़ा और कौन अपने स्वार्थ के लिए लड़ा यह फैसला मैं दर्शकों पर छोड़ता हूं।’’

सेना से सेवानिवृत्त कर्नल राठौड़ ओलंपिक रजत पदक विजेता भी हैं।

राजनीति में आने से पहले, विनेश फोगाट (30) ने अपने पेरिस ओलंपिक अभियान के चौंकाने वाले अंत के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं, लेकिन 50 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में उनका वजन लगभग 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\