देश की खबरें | शीर्ष संस्थानों में नामांकन के लिये जेईई, नीट परीक्षाएं कराना जरूरी:आईआईटी खड़गपुर के निदेशक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बावजूद सितंबर में जेईई और नीट परीक्षाएं आयोजित किये जाने को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच आईआईटी खड़गपुर के निदेशक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल के शीर्ष संस्थानों में नामांकन के लिये इन्हें कराया जाना महत्वपूर्ण है।
कोलकाता, 27 अगस्त कोविड-19 महामारी के बावजूद सितंबर में जेईई और नीट परीक्षाएं आयोजित किये जाने को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच आईआईटी खड़गपुर के निदेशक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल के शीर्ष संस्थानों में नामांकन के लिये इन्हें कराया जाना महत्वपूर्ण है।
तिवारी ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इन परीक्षाओं का आयोजन नहीं होने पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में नामांकन संभव नहीं होगा।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1,840 नए केस पाए, 22 की मौत: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में छात्रों से अपील की, ‘‘वे इन परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्थाओं में विश्वास रखें, जो मौजूदा स्थिति में सुरक्षित माहौल में इन्हें कराने के लिये अथक रूप से काम कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा कि छात्रों की खातिर सामाजिक दूरी और स्वच्छता आदि सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे चुनौती के रूप में लें...। ’’
जेईई (मेन) और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) क्रमश: इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिये सितंबर के प्रथम पखवाड़े में होने का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)