देश की खबरें | गठबंधन सरकार में अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों में असहमति होना स्वाभाविक: चंद्रकांत पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार की अटकलों के बीच राज्य के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि किसी गठबंधन सरकार में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है।

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार की अटकलों के बीच राज्य के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि किसी गठबंधन सरकार में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है।

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार के बारे में शिकायत की है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सदस्यों के बीच भी मतभेद होते हैं। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग गठबंधन सरकार में एकसाथ आए हैं और यदि ऐसी स्थिति में कोई शोर नहीं होता है, तो किसी को यह जांचना पड़ सकता है कि वे जीवित हैं या नहीं।’’

पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे और पवार अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब ऐसे लोग एकसाथ आते हैं, तो स्वाभाविक रूप से कुछ शोर होगा। यह शोर दिखाता है कि वे जीवित हैं। असंतोष जताना आवश्यक है।’’

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कथित तौर पर इस बात से नाराज है कि पार्टी के पास जो मंत्रालय हैं, उनसे संबंधित कुछ फाइल पवार के पास अटकी हुई हैं। अजित पवार राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि फडणवीस द्वारा राज्य की पूर्ववर्ती शिंदे सरकार द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को पलटे जाने से भी शिवसेना नाराज है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। महायुति गठबंधन दिसंबर में विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता में आया था। हालांकि, जून 2022 से मुख्यमंत्री रहे शिंदे को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट