देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर के लिए निधि संग्रह पर सवाल उठाना अनुचित है: विश्वप्रसन्ना तीर्थ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेजावर मठ के महंत विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए निधि संग्रह को लेकर लोगों द्वारा सवाल उठाना अनुचित है जबकि अभी यह अभियान चल ही रहा है।

बेंगलुरु, 27 फरवरी पेजावर मठ के महंत विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए निधि संग्रह को लेकर लोगों द्वारा सवाल उठाना अनुचित है जबकि अभी यह अभियान चल ही रहा है।

विश्वप्रसन्ना राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक ट्रस्टी भी हैं।

उन्होंने पांच और एक रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल कर बनाई गई राम मंदिर और भगवान राम की संरचना के कला अधिष्ठापन की शुरूआत करने के मौके पर कहा, ‘‘जब अभियान चल रहा है तो ऐसे में यह कहना अनुचित है। प्रक्रिया को पहले पूरा करना है।’’

इन सिक्कों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

कुछ नेताओं द्वारा निधि संग्रह अभियान को लूट बताने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लूट तब होती है, जब कोई मंदिरों को दान किए गए पैसे चुराता है, न कि जब मंदिर निर्माण के नेक काम के लिए पैसा इकट्ठा किया जाता है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि राज्य के कुछ हिस्सों में ऐसे मकान चिह्नित किए गए थे, जहां पैसा दान नहीं किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका