खेल की खबरें | बल्लेबाजों के लिये राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ‘गेम-टाइम’ मिलना अहम: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरूवार को कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपनी शीर्ष पांच बल्लेबाजों को उचित ‘गेम-टाइम’ देने की कोशिश कर रही थीं और उनका कहना है कि यह ‘हम सभी के लिये काफी महत्वपूर्ण’ था।

पालेकल, सात जुलाई भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरूवार को कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपनी शीर्ष पांच बल्लेबाजों को उचित ‘गेम-टाइम’ देने की कोशिश कर रही थीं और उनका कहना है कि यह ‘हम सभी के लिये काफी महत्वपूर्ण’ था।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जायेगा।

शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हरमनप्रीत गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने श्रीलंका को 39 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला क्लीन स्वीप की।

उन्होंने कहा, ‘‘बतौर कप्तान मैं हमेशा इस टीम की प्रत्येक बल्लेबाज को मौका देना चाहती हूं। मैंने हमेशा शीर्ष क्रम बल्लेबाज के तौर पर काफी रन जुटाये हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए जो हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण हैं, हमारी सभी शीर्ष पांच बल्लेबाजों के लिये प्रतियोगिता से पहले उचित ‘गेम-टाइम’ मिलना अहम था। ’’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘यह मैच हम सभी के लिये काफी महत्वपूर्ण था, उसी तरह इस श्रृंखला के पिछले दो मैच भी। पहले हम शुरू के दो मैच में जीत के बाद अंतिम मैच में थोड़े लापरवाह हो जाते थे कि चलो श्रृंखला तो जीत ली है। ’’

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘लेकिन हमने मिलकर फैसला किया कि हम इस मैच में अतिरिक्त प्रयास करेंगे और यह पूरी तरह से टीम का प्रयास था। नतीजा सभी के सामने है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड