देश की खबरें | पंत ने भयानक कार दुर्घटना पर कहा, ऐसा लगा था कि मेरा समय पूरा हो गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के दौरान लगा था कि ‘इस दुनिया में उनका समय’ खत्म हो गया है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के दौरान लगा था कि ‘इस दुनिया में उनका समय’ खत्म हो गया है।

अपने गृहनगर रूड़की के पास जानलेवा दुर्घटना पर पहली बार खुलकर बात करते हुए पंत ने कहा कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे।

दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं। यह 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है।

पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है। दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है। मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे। मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी और उम्मीद है कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे।

पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने के बाद पंत के आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\