खेल की खबरें | आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: तेजस्विनी को स्वर्ण, भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे चीन को पछाड़कर भारत तालिका में शीर्ष पर रहा ।

सुहल (जर्मनी) 26 मई भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे चीन को पछाड़कर भारत तालिका में शीर्ष पर रहा ।

हरियाणा की 20 वर्ष की तेजस्विनी का यह विश्व कप में पहला पदक है । जूनियर निशानेबाजों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

तेजस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में पांच शॉट लगाकर कुल 31 अंक बनाए।

व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट के तौर पर भाग ले रही बेलारूस की एलिना नेस्टियारोविच ने 29 के साथ रजत पदक जीता जबकि हंगरी की मिरियम जाको ने 23 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया।

तेजस्विनी इससे पहले क्वालिफिकेशन चरण में 575 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी। चीन की ताओताओ झाओ इसमें 589 अंक के साथ शीर्ष पर थी।

ताओताओ (18) हालांकि फाइनल में चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग (22) के बाद पांचवें स्थान पर रही।

महिलाओं की 25 मीटर स्पर्धा में अन्य भारतीय रिया शिरीष थट्टे, नाम्या कपूर और दिवांशी क्वालिफिकेशन में क्रमशः 15वें, 18वें और 24वें स्थान पर रहीं।

भारत ने पिछले पांच में से चार आईएसएसएफ जूनियर स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया है । इससे पहले भारत सुहल में 2023 विश्व कप और पिछले साल पेरू के लीमा में संयुक्त जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पर रहा था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट