जरुरी जानकारी | इसरो विज्ञान, गणित, अंतरिक्ष शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देश के 100 अटल टिंकरिंग लैब को अपनाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने सोमवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्‍कूली छात्रों के लिए एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग अैर गणित), अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रवर्तनों के क्षेत्र में शिक्षण-प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए देश के 100 अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) अपनाएगा।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी नीति आयोग ने सोमवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्‍कूली छात्रों के लिए एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग अैर गणित), अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रवर्तनों के क्षेत्र में शिक्षण-प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए देश के 100 अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) अपनाएगा।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘अटल नवप्रवर्तन मिशन (एआईएम), नीति आयोग और इसरो ने घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन देश के 100 अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) अपनाएगा। इसके तहत इसरो स्‍कूल के छात्रों के लिए एसटीईएम, अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रर्वतन के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देगा।’’

एआईएम देश में नवप्रवर्तन और उद्यमिता को बढ़ावा देने का सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग और मंत्रालय आत्‍मनिर्भर भारत के सृजन के लिए समन्‍वय के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नीति आयोग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के बीच यह सहयोग इस प्रकार के प्रयासों का एक प्रमुख उदाहरण है।’’

इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने यह उम्मीद जाहिर की कि इस कदम से नवप्रवर्तन और स्कूली बच्चों को परम्‍परागत शिक्षण के मुकाबले प्रयोगात्‍मक शिक्षण की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\