इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है: सिवन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 27 मार्च:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के प्रमुख के. सिवन (K. Sivan) ने शुक्रवार को कहा कि भारत (India) अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है. यह भी पढ़े:  Uttar Pradesh: स्वामी चिन्मयानंद बलात्कार मामले में हुए बरी, कानून की छात्रा ने लगाया था रेप का आरोप

इंडिया इकॉनोमिक कांक्लेव (India Economic Conclave) के एक सत्र के दौरान सिवन ने कहा कि भारत गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के वास्ते कोको द्वीप पर ग्राउंड स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसरो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की महत्वकांक्षा नहीं रखता. सिवन ने कहा कि इसरो का प्राथमिक उद्देश्य देश की सेवा और अंतरिक्ष में अवसंरचना की आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि देश में व्यापक स्तर पर सामाजिक-आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके.

हरित ईंधन के उपयोग पर पूछे गए एक सवाल पर इसरो प्रमुख ने कहा, '' अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की आवश्यकता है. हम हरित ईंधन के जरिए ही गगनयान को उड़ाने जा रहे हैं. यह बेहद जरूरी है.''उन्होंने कहा कि इसरो ने पहले ही हरित ईंधन के उपयोग वाले इंजन का विकास करना शुरू कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs West Indies, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Afghanistan vs West Indies, 1st T20I Match Preview: कल अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs New Zealand 3rd ODI Match Scorecard: इंदौर में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 338 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां पहली पारी का स्कोरकार्ड

Daryl Mitchell New Milestone: डेरिल मिचेल ने रचा नया इतिहास, टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं किया ये अनोखा कारनामा

\