विदेश की खबरें | इजराइल के नेतन्याहू ने नया मीडिया सलाहकार नियुक्त किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और इजरायल के संबंध तनावपूर्ण हैं।

रूढ़िवादी इज़राइली टीवी स्टेशन के एक पत्रकार गिलाद ज्विक ने अपने ट्वीट में बाइडन को शासन करने के लिए ‘अनफिट’ करार दिया था और कहा था कि वह (बाइडन) ‘धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से अमेरिका को नष्ट कर रहे हैं’।

ज्विक ने ट्वीट किया था कि उन्होंने (बाइडन ने) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के झूठे दावों का समर्थन किया कि 2020 के अमेरिकी चुनाव में धांधली हुई थी। उन ट्वीट में से कम से कम एक ट्वीट बाद में दिन में हटा दिया गया।

ज्विक ने इस बारे में अपनी टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सोमवार को अंग्रेजी में ट्वीट किया कि बाइडन के बारे में लिखा गया पोस्ट उन्होंने व्यक्तिगत हैसियत से लिखा था।

उन्होंने कहा, “आज मेरा नजरिया वैसा नहीं है और मैं प्रधानमंत्री कार्यालय में पूरी तरह से पेशेवर तरीके से काम करूंगा।”

ज्विक ने पहले नेतन्याहू समर्थक दैनिक ‘इजराइल हायोम’ के लिए काम किया था। नेतन्याहू के कार्यालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)