COVID-19 Vaccine: अफ्रीकी देशों को कोविड-19 रोधी टीके की 10 लाख खुराक दान देगा इजराइल

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगामी सप्ताह में एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक भेजी जाएगी. यह निर्णय अफ्रीकी देशों के साथ इजराइल के मजबूत हो रहे संबंधों को दर्शाता है.

कोरोना वैक्सीन (Photo credits: PTI)

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगामी सप्ताह में एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक भेजी जाएगी. यह निर्णय अफ्रीकी देशों के साथ इजराइल के मजबूत हो रहे संबंधों को दर्शाता है. इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिड ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि इजराइल दुनिया भर में महामारी को खत्म करने में योगदान दे सकता है और भागीदार बन सकता है.’’

घोषणा में कहा गया है कि टीके करीब एक चौथाई अफ्रीकी देशों तक पहुंचेंगे, हालांकि इसने कोई सूची प्रदान नहीं की. इजराइल के केन्या, युगांडा और रवांडा सहित कई अफ्रीकी देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं. कोवैक्स एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य गरीब देशों को कोरोना वायरस के टीके उपलब्ध कराना है. धनी देशों ने दुनिया के अधिकांश टीकों की आपूर्ति हासिल कर ली है, जिससे टीके तक पहुंच में भारी असमानता है. यह भी पढ़ें : West Bengal: पश्चिम बंगाल में 7 साल का बच्चा बना ओमिक्रॉन का पहला मामला

इजराइल अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण करने वाले पहले देशों में से एक था. इस साल की शुरुआत में, फिलिस्तीनियों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं करने के लिए इसकी आलोचना हुई थी. इसके बाद से, इजराइल ने उन हजारों फिलिस्तीनियों का टीकाकरण किया है जो इजराइल और उसकी बस्तियों में काम करते हैं और फिलिस्तीनियों ने कोवैक्स और अन्य स्रोतों से टीके खरीदे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड