विदेश की खबरें | इजराइल के सैनिकों ने उत्तर गाजा के अस्पताल में आग लगाई: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने बताया कि इजराइली सैनिकों ने अस्पताल के कर्मियों और मरीजों को जबरन बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने बताया कि इजराइली सैनिकों ने अस्पताल के कर्मियों और मरीजों को जबरन बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।

अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, पिछले तीन महीने में इजराइली सैनिकों ने हमास के लड़ाकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाकर कमाल अदवान अस्पताल पर कई बार हमला किया है।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन पहले अस्पताल पर हुए हमले में पांच चिकित्सा कर्मी मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि वह अस्पताल के क्षेत्र में हमास के बुनियादी ढांचे और लड़ाकों के खिलाफ अभियान चला रही थी, लेकिन उसने इस बारे में विवरण नहीं दिया।

उसने दोहराया कि हमास के लड़ाके कमाल अदवान अस्पताल के अंदर काम कर रहे थे, हालांकि उसने कोई सबूत नहीं दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सैनिकों ने चिकित्सा कर्मियों और मरीजों को अस्पताल के प्रांगण में इकट्ठा होने और सर्दियों के बीच अपने कपड़े उतारने पर मजबूर किया।

उन्हें अस्पताल से बाहर ले जाया गया, कुछ को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जबकि कुछ मरीजों को पास के इंडोनेशियाई अस्पताल में भेजा गया, जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में इजरायली हमले के बाद बंद कर दिया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि सैनिकों ने कमाल अदवान के कई हिस्सों में आग लगा दी, जिसमें अस्पताल की प्रयोगशाला और सर्जरी विभाग भी शामिल है। इसने कहा कि 75 मरीजों और 180 कर्मचारियों में से 25 मरीज और 60 स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में ही रह गए हैं। मंत्रालय के विवरण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और अस्पताल के कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे।

अस्पताल निदेशक होसम अबू सफिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए अस्पताल के एक ऑडियो संदेश में एक अज्ञात कर्मचारी ने कहा, ‘‘अस्पताल में हर जगह आग लगी हुई है।’’

कर्मचारी ने कहा कि निकाले गए कुछ मरीजों को ऑक्सीजन से हटा दिया गया था। उसने कहा, ‘‘वर्तमान में ऐसे मरीज वहां हैं जो किसी भी समय मर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\