विदेश की खबरें | इजराइली प्रधानमंत्री अपने खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर मीडिया पर बरसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल के हफ्तों में नेतन्याहू के खिलाफ कई प्रदर्शन हुए हैं जिनमें प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से शासन कर रहे प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है।

हाल के हफ्तों में नेतन्याहू के खिलाफ कई प्रदर्शन हुए हैं जिनमें प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से शासन कर रहे प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के नेतन्याहू के तरीके पर भी विरोध जताया है। प्रधानमंत्री ने इन प्रदर्शनों को “अराजकतावादियों” और “वामपंथियों” का अड्डा बताया है जिनके जरिए वे ‘‘एक मजबूत दक्षिणपंथी नेता” को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | NASA के अंतरिक्षयात्री 45 साल में पहली बार समुद्र में हुए लैंड, एक दिन से कम समय में अतंरिक्ष केंद्र से धरती की दुरी की तय.

ये प्रदर्शन मुख्यत: शांतिपूर्ण रहे हैं। कुछ मामलों में ये प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प का रूप लेकर समाप्त हुए हैं।

वहीं कुछ अन्य मामलों में, नेतन्याहू समर्थकों के छोटे-छोटे समूह और धुर दक्षिणपंथी समूहों से संबद्ध व्यक्तियों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया है।

यह भी पढ़े | तूफान ‘इसायस’ के कारण वायरस प्रभावित फ्लोरिडा में भारी बारिश हुई.

कैबिनेट की बैठक में नेतन्याहू प्रदर्शनों को “भड़काने” और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर गलत बयानी करने के लिए मीडिया पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा, “इस तरह की विकृत लामबंदी कभी नहीं हुई ।”

नेतन्याहू ने कहा कि मीडिया ने “प्रधानमंत्री और उनके परिवार की हत्या करने के उग्र एवं निरंकुश उकसावे को नजरअंदाज किया।”

उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रदर्शन वायरस के प्रसार को बढ़ावा देने वाले स्थान हैं जहां किसी तरह के नियम का पालन नहीं हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट