विदेश की खबरें | इस्राइल के राष्ट्रपति रूविन रिवलिन ने प्रणब मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्राइल के राष्ट्रपति रूविन रिवलिन ने अपने पूर्व भारतीय समकक्ष प्रणब मुखर्जी के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद सोमवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यरूशलम, 10 अगस्त इस्राइल के राष्ट्रपति रूविन रिवलिन ने अपने पूर्व भारतीय समकक्ष प्रणब मुखर्जी के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद सोमवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रिवलिन ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थना भेज रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.
उन्होंने लिखा, ‘‘ मेरे प्रिय मित्र, हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’
उनके ट्वीट से कुछ घंटे पहले मुखर्जी (84) ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गये हैं। उन्हे नयी दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.
वर्ष 2012-17 से राष्ट्रपति रहे मुखर्जी अक्टूबर, 2015 में इस्राइल गये थे। वह इस यहूदी राष्ट्र की यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति बने।
मुखर्जी के न्योते पर रिवलिन नवंबर, 2016 में भारत आये थे।
इन यात्राओं से प्रधानमंत्री स्तर के ऐतिहासिक आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त हुआ और द्विपक्षीय संबंध ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक पहुंची।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)