विदेश की खबरें | यरुशलम के एक पवित्र स्थल पर पथराव कर रहे लोगों से इजराइली पुलिस की झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस का कहना है कि अल-अक्सा मस्जिद परिसर के अंदर फलस्तीनियों ने भारी सुरक्षा बंदोबस्त वाले गेट की ओर पत्थर और आतिशबाजी फेंकना शुरू कर दिया। यह गेट ‘वेस्टर्न वॉल’ की ओर जाता है, जहां यहूदी प्रार्थना कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस परिसर की ओर बढ़ी और रबर की गोलियां चलाईं।

पुलिस का कहना है कि अल-अक्सा मस्जिद परिसर के अंदर फलस्तीनियों ने भारी सुरक्षा बंदोबस्त वाले गेट की ओर पत्थर और आतिशबाजी फेंकना शुरू कर दिया। यह गेट ‘वेस्टर्न वॉल’ की ओर जाता है, जहां यहूदी प्रार्थना कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस परिसर की ओर बढ़ी और रबर की गोलियां चलाईं।

यह हिंसक झड़प करीब एक घंटे तक चली और परिसर में मौजूद अन्य फलस्तीनियों द्वारा पथराव कर रहे लोगों को समझाने तथा पुलिस को पीछे हटने के लिये मनाने के बाद थमी।

फलस्तीनी रेड क्रिसेंट आपातकालीन सेवा ने कहा कि 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 22 को स्थानीय अस्पतालों में इलाज की आवश्यकता है। उसने कहा कि इजराइली बलों ने संघर्ष के दौरान राहतकर्मियों को पहले परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और एक चिकित्सक को पुलिस ने पीटा।

पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन बाद में एक बयान में कहा कि उसने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। इसे एक पहाड़ी पर बनाया गया है जो यहूदियों के लिये सबसे पवित्र स्थल है जो इसे ‘टेंपल माउंट’ कहते हैं। यह इजराइल और फलस्तीन के बीच लंबे समय से संघर्ष का केंद्र रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज