विदेश की खबरें | सैनिकों की गोलीबारी में इजराइली बंधकों की मौत, इजराइल पर बढ़ा संघर्ष विराम का दबाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शन के दौरान सरकार से अपील की गई कि वह बंधकों को रिहा कराने के लिए एक बार फिर गाजा पर शासन कर रहे हमास से वार्ता करे। इजराइल ने जबकि हमास को खत्म करने का संकल्प लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रदर्शन के दौरान सरकार से अपील की गई कि वह बंधकों को रिहा कराने के लिए एक बार फिर गाजा पर शासन कर रहे हमास से वार्ता करे। इजराइल ने जबकि हमास को खत्म करने का संकल्प लिया है।

अगले सप्ताह अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इजराइल की यात्रा करेंगे और इस दौरान इजराइली सरकार पर गाजा में अपने अभियानों को धीमा करने का दबाव पड़ सकता है।

इजराइली सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि गाजा सिटी के शिजइया इलाके में इजराइली सैनिकों ने गलती से तीन बंधकों को गोली मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। सभी की आयु 20 वर्ष के आसपास थी।

इस बीच, रविवार को इजराइल में फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने “तत्काल संघर्ष विराम” की अपील की। उन्होंने कहा कि इसका मकसद बंधकों की रिहाई, गाजा में मदद भेजना और “राजनीतिक समाधान की शुरुआत” की ओर बढ़ना होना चाहिए।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने ब्रिटेन के ‘संडे टाइम्स’ में लिखा, “अगर इजराइल इस युद्ध में फलस्तीनियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की संभावना को नष्ट कर देता है, तो वह इस युद्ध को नहीं जीत पाएगा।”

इससे पहले शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के बाहर तंबू लगा दिए और कहा कि वे तब तक यहीं रहेंगे जब तक सरकार बंधकों की रिहाई को लेकर हमास से वार्ता शुरू नहीं करती।

इससे पहले हुई बंधकों की रिहाई में रिहा हुए रज बेन-अमी ने कहा, “बंधक नरक का सामना कर रहे हैं। इजराइल को एक और बंधक-मुक्ति समझौते की पेशकश करनी चाहिए।”

हमास ने कहा है कि युद्ध समाप्त होने तक किसी भी बंधक को रिहा नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू