विदेश की खबरें | गाजा में फलस्तीनियों के सहायता आपूर्ति लेने जाने के दौरान इजराइली गोलीबारी की आवाज सुनी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने यह आवाजें सुनीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने यह आवाजें सुनीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हताश लोगों ने केंद्र की बाड़ तोड़ दी तो वहां अराजकता फैल गई, जिससे कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा।

इस बात की तत्काल कोई जानकारी नहीं है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं।

गोलीबारी को लेकर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इजराइल की नाकेबंदी के कारण गाजा में करीब तीन महीने से सहायता आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई थी, जिसके कारण फलस्तीनी लोगों को बेहद खराब हालात का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को, सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे इजराइली सैन्य लाइनों के बीच से होते हुए कई मील पैदल चलकर रफह के बाहरी इलाके में स्थापित नये सहायता वितरण केंद्र तक पहुंचे।

दोपहर में, केंद्र से कुछ दूरी पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार ने गोलीबारी और टैंक से गोला दागने की आवाज सुनी। जहां एक गोला गिरा था, वहां से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now