विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमले में गाजा में यूएसएआईडी के एक सदस्य की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कर्मचारी हानी जेना (33) के एक सहयोगी ने एक बयान में यह जानकारी दी। यूएसएआईडी ने अपने कर्मचारी के मारे जाने का संज्ञान लिया और मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों की व्यापक सुरक्षा किए जाने की अपील की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी कर्मचारी हानी जेना (33) के एक सहयोगी ने एक बयान में यह जानकारी दी। यूएसएआईडी ने अपने कर्मचारी के मारे जाने का संज्ञान लिया और मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों की व्यापक सुरक्षा किए जाने की अपील की।

बयान में बताया गया कि पांच नवंबर को गाजा पर हजराइल के हवाई हमले में जेना, उनकी पत्नी, उनकी दो और चार वर्ष की दो बेटियां तथा परिवार के अन्य सदस्य मारे गए।

अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि इंटरनेट-प्रौद्योगिकी कार्मचारी जेना ने हवाई हमलों से बचने के लिए अपने परिवार के साथ गाजा सिटी में एक घर में शरण ली हुई थी लेकिन जेना और उनका परिवार हमले से बच नहीं सका।

यूएसएआईडी के एक सदस्य के मारे जाने की खबर समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले प्रकाशित की थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार जेना ने एक सहकर्मी को संदेश भेजा था जिसमें उसने लिखा था, ‘‘मेरी बेटियां डरी हुई हैं और मैं उन्हें शांत रखने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ये बमबारी भयावह हैं।’’

यूएसएआईडी की प्रवक्ता जेसिका जेनिंग्स ने शनिवार को एक ईमेल में कहा,‘‘यूएसएआईडी समुदाय इस लड़ाई में निर्दोष नागरिकों और हानी जेना जैसे साहसी व्यक्ति सहित मानवीय सहायताकर्मियों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\