विदेश की खबरें | इजराइल फलस्तीनियों के लिए कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल अपनी आबादी के 85 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण कर पांबदियों को हटा चुका है, लेकिन टीके की खुराक पश्चिमी तट और गाजा में रह रहे 45 लाख फलस्तीनियों से साझा नहीं करने पर आलोचना का सामना कर रहा है।

इजराइल अपनी आबादी के 85 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण कर पांबदियों को हटा चुका है, लेकिन टीके की खुराक पश्चिमी तट और गाजा में रह रहे 45 लाख फलस्तीनियों से साझा नहीं करने पर आलोचना का सामना कर रहा है।

इस समझौते की घोषणा इजराइल की नयी सरकार ने की जिसने रविवार को ही सत्ता संभाली थी। इजराइली सरकार ने कहा कि वह फाइजर टीके की खुराक पीए को हस्तांतरित करेगी जिनके इस्तेमाल की मियाद (एक्सपायरी डेट) जल्द समाप्त हो रही है। इसके बदले में पीए इतनी ही संख्या में टीके की खुराक सितंबर या अक्टूबर में दवा कंपनियों से मिलने पर इजराइल को हस्तांतरित करेगा।

इजराइल ने दुनिया के सबसे सफल टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया है और अब वहां स्कूल और कारोबार पूरी तरह से खुल गए हैं। इस सप्ताह अधिकारियों ने यहां सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की भी अनिवार्यता समाप्त कर दी जो कोविड-19 की वजह से लागू आखिरी पाबंदी थी।

अधिकार समूहों का कहना है कि इजराइल ने इलाके पर कब्जा किया है और इसलिए फलस्तीनियों को टीका मुहैया कराने की जिम्मेदारी उसकी है। हालांकि, इजराइल ने इस तरह की जिम्मेदारी से इनकार करते हुए वर्ष 1990 में फलस्तीन के साथ हुए अंतरित शांति समझौते को रेखांकित किया है।

समझौते के तहत पीए को पश्चिमी तट पर सीमित स्वायत्ता होगी और वह स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार होगा। गाजा पर इस्लामिक चरमपंथी समूह हमास का शासन है जिसे इजराइल और पश्चिमी देश आतंकवादी संगठन मानते हैं।

पीए ने कहा कि वह अपने स्तर पर निजी कंपनियों से और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जरूरतमंद देशों को टीके की आपूर्ति करने के लिए बनाई योजना के तहत खुराक प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं है कि इजराइल फाइजर टीके की खुराक डब्ल्यूएचओ की योजना कोवैक्स के तहत देगा या अलग समझौते के तहत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\