विदेश की खबरें | इजराइल ने वेस्ट बैंक में अभियान तेज किया, कहा कि सेना कुछ क्षेत्रों में एक साल तक रहेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघर्ष विराम समझौते के दो दिन बाद 21 जनवरी को इजराइल ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर आक्रमण शुरू किया था। इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संघर्ष विराम समझौते के दो दिन बाद 21 जनवरी को इजराइल ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर आक्रमण शुरू किया था। इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है।

काट्ज ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से लगभग 40,000 फलस्तीनी विस्थापित हो गए हैं और अब ये खाली हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सेना को शिविरों में ‘‘लंबे समय तक रहने’’ के लिए तैयार रहना है और ‘‘निवासियों को वापस लौटने की अनुमति नहीं देनी है।’’

काट्ज ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र में आक्रमण तेज कर रहा है और गाजा युद्ध को रोकने वाला संघर्षविराम अब भी कायम है।

सेना ने रविवार को कहा कि वह वेस्ट बैंक के अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी तेज कर रही है और आतंकवादियों के गढ़ जेनिन में टैंक भेज रही है।

वेस्ट बैंक से होने वाले फलस्तीनी हमलों में भी वृद्धि हुई है और बृहस्पतिवार देर रात इजराइल में तीन खाली बसों में विस्फोट हुए, जिसे पुलिस एक संदिग्ध आतंकवादी हमला मान रही है।

इजराइल ने कहा कि वह सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई में तब तक देरी कर रहा है जब तक उसे यह आश्वासन नहीं मिल जाता कि हमास बंधकों को मुक्त करने में अपमानजनक व्यवहार नहीं करेगा।

इजराइल ने कहा है कि वह हमलों में वृद्धि के बीच आतंकवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\