विदेश की खबरें | इजराइल ने बाइडन की चेतावनी के बाद रफह शहर में हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चार महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध में गाजा पट्टी में करीब 14 लाख फलस्तीनी अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चार महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध में गाजा पट्टी में करीब 14 लाख फलस्तीनी अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं।

इजराइल ने संकेत दिया है कि गाजा में उसके जमीनी अभियान के तहत मिस्र की सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले इस शहर को निशाना बनाया जा सकता है।

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है कि इजराइल को आम नागरिकों की सुरक्षा की “ठोस” योजना के बिना गाजा के घनी आबादी वाले रफह शहर में सैन्य अभियान शुरू नहीं करना चाहिए।

रफह में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने बताया कि सोमवार सुबह कुवैत हॉस्पिटल के आसपास हमले किए गए। घायलों में से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने रफह के ‘‘शबौरा इलाके में आतंकी ठिकानों’’ को निशाना बनाया। सैन्य बयान में कहा गया है कि कई हमले किए गए लेकिन उसने यह नहीं बताया कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया या इससे कितना नुकसान पहुंचा है।

फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

मिस्र के दो अधिकारियों और एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा था कि मिस्र ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली सैनिकों को रफह में भेजा जाता है तो वह इजराइल के साथ अपना शांति समझौता निलंबित कर देगा। मिस्र की चेतावनी के बाद बाइडन और नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने बाइडन की अपील पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हमास के अल-अक्सा टेलीविजन स्टेशन ने चरमपंथी समूह के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि रफह में किसी भी हमले से अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता वाली वार्ता ‘‘बाधित’’ होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\