विदेश की खबरें | इजराइल ने गाजा में अभियान तेज करने की योजना को मंजूरी दी: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके तहत संकटग्रस्त फलस्तीन में और भी अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने और हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाने की योजना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इसके तहत संकटग्रस्त फलस्तीन में और भी अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने और हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाने की योजना है।

अधिकारी ने कहा कि यह योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी, जिससे गाजा में युद्ध और हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। इजराइल और हमास के बीच आठ सप्ताह के युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बनने के बाद मार्च में फिर से युद्ध शुरू हो गया था।

इजराइल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने रविवार कहा कि सेना हजारों रिजर्व सैनिकों को बुला रही है। उन्होंने कहा कि इजराइल द्वारा गाजा में ‘अतिरिक्त क्षेत्रों में कार्रवाई की जाएगी’ और आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखे जाएंगे।

इजराइल पहले से ही गाजा के लगभग आधे क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है, जिसमें इजराइल के साथ लगी सीमा पर एक बफर ज़ोन और पट्टी के साथ पूर्व-पश्चिम तक जाने वाले तीन गलियारे भी शामिल हैं।

कई सप्ताह से, इजराइल द्वारा हमास पर दबाव बढ़ाने और उसे बातचीत में ज़्यादा लचीलापन दिखाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 18 मार्च को इजराइल ने इस क्षेत्र में फिर से हमले शुरू कर दिए, जिसके बाद से अब तक 2,600 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी