विदेश की खबरें | इस्लामाबाद ने ईरान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या पर तेहरान से सहयोग का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हत्या शनिवार को पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 230 किलोमीटर (142 मील) दूर, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के मेहरेस्तान काउंटी में हुई तथा इसकी गहन जांच की मांग की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हत्या शनिवार को पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 230 किलोमीटर (142 मील) दूर, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के मेहरेस्तान काउंटी में हुई तथा इसकी गहन जांच की मांग की।

ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद मुदस्सिर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि आठों लोग मजदूर थे और इस्लामाबाद तथा तेहरान उनके शवों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।

अब तक किसी ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैला बलूच क्षेत्र दो दशकों से अधिक समय से स्वतंत्रता चाहने वाले बलूच राष्ट्रवादियों के विद्रोह का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान में, 2019 में अमेरिका द्वारा आतंकवादी समूह घोषित की गयी ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान इस अत्याचार के पीछे के अपराधियों और षड्यंत्रकारियों की पहचान करने और न्याय सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।”

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने इस हत्या को “आतंकवादी कृत्य” और “एक ‘आपराधिक कृत्य’ बताया, जो मूल रूप से सभी इस्लामी सिद्धांतों और कानूनी और मानवीय मानदंडों के विपरीत है”।

अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान के बलूच लोगों के लिए काम करने वाले समूह ‘हलवाश’ ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर में ऑटो मरम्मत का व्यवसाय चलाने वाले आठ पाकिस्तानी नागरिकों पर गोलियां चलाईं। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\