इस्लामाबाद, काबुल को साझा लक्ष्यों के लिए काम करना चाहिए : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री काकड़

सीमा पर बढ़ते तनाव के प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ बीच पाकिस्तान के कार्यवाहक ने अपने अफगान समकक्ष मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को पत्र लिखकर कहा कि दोनों देशों को साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

इस्लामाबाद, 18 सितंबर: सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने अपने अफगान समकक्ष मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को पत्र लिखकर कहा कि दोनों देशों को साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार की खबर में काकड़ के हवाले से सोमवार को कहा गया, “पाकिस्तान के अफगानिस्तान के साथ भाईचारे वाले घनिष्ठ संबंध हैं क्योंकि हम पड़ोसी और भाई हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध धर्म, संस्कृति और इतिहास में निहित हैं.”

इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री को काकड़ ने यह पत्र पाकिस्तानी धरती पर बढ़ते सीमा पार हमलों के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच लिखा है. पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की अफगान तालिबान मदद कर रहा है.

टीटीपी एक खतरनाक आतंकवादी समूह है जो पूरे पाकिस्तान में शरिया कानून लागू करने के लिए लड़ रहा है और नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अकसर हमले करता रहता है. काकड़ ने कहा कि इस्लामाबाद काबुल के साथ द्विपक्षीय, राजनीतिक, सुरक्षा तथा आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने अंतरिम अफगानिस्तान सरकार पर पारगमन व्यापार समझौते का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया था. विदेश कार्यालय ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, “हमारे सीमाशुल्क अधिकारियों के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि जो भी सीमा व्यापार होता है वह पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच मौजूद समझ और समझौतों का अनुपालन करता है तथा ऐसी वाणिज्यिक गतिविधियां पाकिस्तानी कानूनों का उल्लंघन नहीं करती हैं.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस