खेल की खबरें | ईश्वरन का शतक, भारत ए के चार विकेट पर 308 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए ने अभिमन्यु ईश्वरन (103) के शतक और कप्तान प्रियांक पंचाल (96) के साथ दूसरे विकेट के लिये उनकी 142 रन की साझेदारी से पहले अनधिकृत टेस्ट (चार दिवसीय) क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका ए खिलाफ स्टंप तक चार विकेट पर 308 रन बना लिये।

ब्लोमफोंटेन, 25 नवंबर भारत ए ने अभिमन्यु ईश्वरन (103) के शतक और कप्तान प्रियांक पंचाल (96) के साथ दूसरे विकेट के लिये उनकी 142 रन की साझेदारी से पहले अनधिकृत टेस्ट (चार दिवसीय) क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका ए खिलाफ स्टंप तक चार विकेट पर 308 रन बना लिये।

दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी सात विकेट पर 509 रन बनाकर घोषित की थी जिससे भारत ए की टीम अब भी 201 रन से पिछड़ रही है।

स्टंप तक बाबा अपराजित 19 और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल देर से शुरू हुआ।

भारत ए ने एक विकेट पर 125 रन से खेलना शुरू किया। पंचाल और ईश्वरन ने सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरे किये।

पंचाल ने 45 रन की पारी को जल्द ही पचासे में तब्दील किया और ईश्वरन के साथ दूसरे विकेट की भागीदारी को मजबूत किया।

पर वह अपने शतक से चार रन से चूक गये और जार्ज लिंडे ने उन्हें पगबाधा आउट कर दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी का अंत किया।

पंचाल ने 171 गेंद में 14 चौके की मदद से 96 रन बनाये।

ईश्वरन ने भी 27 रन की पारी को अर्धशतक तक पहुंचाया। उन्होंने हनुमा विहारी (25) के साथ तीसरे विकेट के लिये 42 रन की साझेदारी निभायी। पर लिंडे ने विहारी को आउट कर यह भागीदारी तोड़ दी।

ईश्वरन ने फिर अपना शतक पूरा किया और 209 गेंद का सामना करते हुए अपनी 103 रन की पारी के दौरान 16 चौके जमाये।

लुथो सिपमाला ने ईश्वरन की पारी समाप्त की जो टीम का चौथा विकेट था।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज सिपमाला ने 73 रन और लिंडे ने 32 रन देकर दो दो विकेट झटके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट