Ishaan Kishan Replace KL Rahul: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए केएल राहुल की जगह इशान भारतीय टीम में मिली जगह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई)  ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए चोटिल लोकेश राहुल की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को टीम में शामिल किया है।

इशान किशान (Photo: Twitter)

मुंबई, आठ मई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई)  ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए चोटिल लोकेश राहुल की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को टीम में शामिल किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान राहुल को हाल ही में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान दाहिनी जांघ में चोट लगी थी. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हुए चोटिल केएल राहुल, इस युवा खिलाड़ी को टीम मिली जगह

डब्ल्यूटीसी का फाइनल सात से 11 जून के बीच लंदन के ‘द ओवल’ में होगा बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भाग लेने पर फैसला बाद में लिया जाएगा। उनादकट को आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले एलएसजी के अभ्यास सत्र के दौरान कंधे में चोट लग गई थी.

बीसीसीआई से जारी बयान में सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘ अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने लोकेश राहुल की जगह (डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए) इशान किशन को चुना .’’

उन्होंने बताया, ‘‘  राहुल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच एक मई को टाटा आईपीएल 2023 के 43वें मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान दाहिने जांघ में चोट लग गई थी.’’

उन्होंने कहा कि राहुल की जल्द से जल्द सर्जरी होगी और वह रिहैबिलिटेशन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रहेंगे.

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, ‘‘विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि राहुल की जल्द से जल्द सर्जरी होगी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप  के फाइनल से बाहर हो गए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जयदेव उनादकट नेट सत्र (लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए) में गेंदबाजी करते समय ठोकर खाकर गिर गए जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया। उनके मामले में विशेषज्ञों से परामर्श मांगा गया है। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है और अपने कंधे के लिए ‘स्ट्रेंथ और रिहैब’ सत्र से गुजर रहा है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनकी भागीदारी पर फैसला बाद में लिया जाएगा.’’

बीसीसीआई ने कहा कि उमेश यादव ने 26 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) मैच के बाद मामूली रूप से चोटिल हो गये थे। उन्होंने अब हलके स्तर का अभ्यास शुरू कर दिया है.

बयान के मुताबिक, ‘‘ यह तेज गेंदबाज केकेआर मेडिकल टीम की देखरेख में है और उसने अपनी रिहैब योजना के तहत कम जोखिम वाली गेंदबाजी शुरू कर दी है. बीसीसीआई मेडिकल टीम केकेआर मेडिकल टीम के साथ नियमित संपर्क में है और उमेश की प्रगति की बारीकी से निगरानी कर रही है.’’

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर).

स्टैंडबाय (वैकल्पिक) खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड