IND vs SA Test Series: ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका टेस्ट श्रृंखला से बाहर, भरत लेंगे उनकी जगह

भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश रवाना हो गये हैं जिससे वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का हिस्सा नहीं हो पायेंगे.

Ishan Kishan (Photo Credit: X)

सेंचुरियन, 17 दिसंबर:  भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश रवाना हो गये हैं जिससे वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का हिस्सा नहीं हो पायेंगे. कोना भरत को मुख्य टीम में शामिल किया गया है जो इस समय कप्तान के तौर पर भारत ‘ए’ टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘ईशान किशन ने व्यक्तिगत कारणों से बीसीसीआई से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए रिलीज किये जाने का अनुरोध किया है. यह भी पढ़े: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

इसलिये इस विकेटकीपर को टेस्ट टीम से हटा दिया गया है. पुरुष चयन समिति ने केएस भरत को उनकी जगह शामिल किया है.’’ भरत को पांच टेस्ट मैच दिये गये थे जिसमें वह एक भी अर्धशतक नहीं बना सके थे जिसके बाद किशन ने वेस्टइंडीज में अपना टेस्ट पदार्पण किया था. केएल राहुल के ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में विकेटकीपिंग करने की उम्मीद है.

टीम इस प्रकार है :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रूतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Aiden Markram Andile Phehlukwayo Arshdeep Singh Avesh Khan Axar Patel BCCI David Miller Heinrich Klaasen IND vs SA Test Series Keshav Maharaj Kuldeep Yadav Mukesh Kumar Nandre Berger ODI Series Rassie Van Der Dussen Reeza Hendricks Rohit Sharma Ruturaj Gaikwad Sai Sudarshan Sanju Samson Shreyas Iyer South Africa Suryakumar Yadav Tabraiz Shamsi Team India Team India and South Africa team india vs south africa Test Series Tilak Verma Tony de Zorzi Virat Kohli Wiaan Mulder अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह अवेश खान एडन मारक्रम एंडिले फेहलुकवायो कुलदीप यादव केएल राहुल (विकेटकीपर) केएस भरत (विकेटकीपर) केशव महाराज खेल भारत रिप्लेसमेंट जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान) टीम इंडिया टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज टोनी डी ज़ोरज़ी डेविड मिलर तबरेज़ शम्सी तिलक वर्मा नंद्रे बर्गर प्रसिद्ध कृष्णा बीसीसीआई मुकेश कुमार मोहम्मद सिराज यशस्वी जायसवाल रविचंद्रन अश्विन रविंद्र जडेजा रासी वैन डेर डुसेन रीजा हेंड्रिक्स रुतुराज गायकवाड रूतुराज गायकवाड़ रोहित शर्मा रोहित शर्मा (कप्तान) वनडे सीरीज वियान मुल्डर विराट कोहली शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल श्रेयस अय्यर संजू सैमसन साई सुदर्शन साउथ अफ्रीका सूर्याकुमार यादव हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान